Modi Swearing Ceremony : बीजेपी के 20 दिग्गजों के नाम नहीं है लिस्ट में…ये 22 सांसद पहुंचे PM आवास…यहां देखें दोनों की List

Modi Swearing Ceremony : मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। जिन सांसदों के पास फोन पहुंच चुका है। वे खुशी-खुशी शपथ की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन जिन दिग्गज सांसदों के पास फोन नहीं पहुंचा है, उन्हें लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

ऐसे में बीजेपी के 20 दिग्गजों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें मोदी सरकार 2.0 में बेहद अहम जिम्मेदारियां मिली थीं, लेकिन इस बार उनका नाम लिस्ट से गायब है। अब तक ना ही उनके पास फोन आया है और ना ही वह पीएम आवास में हुई मीटिंग में शामिल हुए हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे नाम भी हैं, जो चुनाव नहीं जीत सके हैं।

लिस्ट में नहीं हैं ये 20 नेता

अजय भट्ट

साध्वी निरंजन ज्योति

मीनाक्षी लेखी

राजकुमार रंजन सिंह

जनरल वीके सिंह

आरके सिंह

अर्जुन मुंडा

स्मृति ईरानी

अनुराग ठाकुर

राजीव चंद्रशेखर

निशीथ प्रमाणिक

अजय मिश्रा टेनी

सुभाष सरकार

जॉन बारला

भारती पंवार

अश्विनी चौबे

रावसाहेब दानवे

कपिल पाटिल

नारायण राणे

भगवत कराड

मीटिंग में पीएम आवास पहुंचे थे ये 22 सांसद

शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचने वालों में 22 सांसद शामिल थे. इनमें 1. सर्बानंद सोनोवाल, 2. चिराग पासवान, 3. अन्नपूर्णा देवी, 4. मनोहर लाल खट्टर, 5. शिवराज सिंह चौहान, 6. भागीरथ चौधरी, 7. किरेन रिजिजू, 8. जितिन प्रसाद, 9. एचडी कुमारस्वामी, 10. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 11. निर्मला सीतारमण, 12. रवनीत बिट्टू, 13. अजय टमटा, 14. राव इंद्रजीत सिंह, 15. नित्यानंद राय, 16. जीतन राम मांझी, 17. धर्मेंद्र प्रधान, 18. गजेंद्र सिंह शेखावत, 19. हर्ष मल्होत्रा, 20. एस जयशंकर, 21. सीआर पाटिल, 22. कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

और पढ़ें