CG Monsoon : अच्छी खबर…! छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द मानसून की एंट्री…यहां देखें डेट

रायपुर, 08 जून। CG Monsoon : छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि राजधानी में 11-12 जून तक मानसून पहुंचने के आसार है। लोगों को तपती गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। बीते शुक्रवार को रायपुर सहित कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चली।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून तटीय आंध्रप्रदेश तक पहुंच चुका है और लगातार सामान्य से अधिक गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से बस्तर में सामान्य तारीख 13 जून से पांच दिन पहले यानी 7-8 जून तक पहुंचने की संभावना है।

अभी तीन चार दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि मध्य और उत्तरी इलाके में वर्षा की गतिविधि बनी रहने की संभावना है। अभी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर अलग-अलग चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके प्रभाव से यहां बस्तर के इलाकों में वर्षा की गतिविधि (CG Monsoon) बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें