Ujjain News: तेज रफ्तार कार ने मारी मैजिक को टक्कर, हादसे में महिला की मौत

उज्जैन में एक मैजिक वाहन को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक पर सवार एक महिला की मौत हो गई।

इंदौर रोड पर रविवार शाम कार और मैजिक की टक्कर हो गई। इसमें मैजिक में सवार महिला की मौत हुई है। दूसरी गंभीर घायल हुई है। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। कार चालक इससे पहले ही फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड पर मेघदूत ढाबे के सामने शाम छह बजे के लगभग नानाखेड़ा की ओर से जा रहे मैजिक को पीछे से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। मैजिक में दो महिलाएं सवार थी, जो पीछे की सीट पर बैठी थी। दोनों गंभीर घायल हो गई थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त ओमप्रकाश बाई (55) निवासी राघोपिपलिया के तौर पर हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल महिला बोल नहीं पा रही है। उसका नाम-पता सामने नहीं आया है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें