Lok Sabha Election: देवरिया में बोले, राहुल-अखिलेश, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को 30 लाख नौकरियां

अखिलेश यादव ने कहा, हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ा, निवेश के नाम पर सपने दिखाएं, कहां निवेश जमीन पर पहुंचा? इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़े बड़े लोगों से चंदा वसूला, जिसकी वजह से महंगाई है।

देवरिया में इंडिया गठबंधन के तहत राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं की बेरोजगारी पर सवाल खड़ा किया।

सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 30 लाख नौकरियां सरकार में आते ही युवाओं के हवाले कर देगी। बेरोजगार युवाओं के बैंक एकाउंट में साल के एक लाख रुपये, खटाखट, खटाखट ,खटाटक आ जाएंगे। और पीने के साथ ही गर्मी अधिक है का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने पानी की बोतल से पीने का पानी अपने सिर पर गिरा लिया।

कहा, गर्मी बहुत है। अखिलेश यादव ने कहा, हर जगह भ्रष्टाचार बढ़ा, निवेश के नाम पर सपने दिखाएं, कहां निवेश जमीन पर पहुंचा? इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़े बड़े लोगों से चंदा वसूला, जिसकी वजह से महंगाई है।

खुद को डबल इंजन कहने वालों के इंजन का कुशीनगर में आते आते धुआं क्यों निकल जाता है? ना कोई सड़क बना पाए, जो सड़के बनी हुई थी गड्ढे हो गए। अखिलेश यादव ने कहा ये चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है और ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये संविधान हमारी संजीवनी है। रोटी कपड़ा और मकान, से भी पहले हमें संविधान बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें