लखनऊ: गल्ला व्यापारी को लूटने वाले शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, पकड़े गए दो बदमाश

लखनऊ में गल्ला व्यापरियों से लूटपाट को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस बैरिकेंडिग लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान वहां बदमाश पहुंचे और पुलिस को देखकर भागने लगे. पीछे करने पर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी.

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को इटौंजा थाना क्षेत्र के उसरना चौराहे पर गल्ला व्यापारी से लूट की वारदात हुई थी जिसके बाद गल्ला व्यापारी द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी थी.

इस हमले में गल्ला व्यापारी बाल-बाल बच गए थे. इसी के बाद लखनऊ पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग कर पैसों की लूट करने वाले बदमाशों द्वारा की गई इस घटना को चुनौती के रूप में लिया और मुखबिर और सर्विलांस की मदद से बदमाशों का पता लगा लिया.

पुलिस को पता चला कि गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट मामले में शामिल दो बदमाश कुछ ही देर में इटौंजा हाइवे से निकलेंगे तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी.  इतने में पल्सर सवार बदमाश आ पहुंचे और जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वो नहीं रुके और भागने लगे .

पुलिस को पीछा करता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश अतीब के पैरों पर लगी जिसके बाद उसे दबोच लिया गया.  जब्त कर लिया है.

 

और पढ़ें