दमोह में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों एक बाइक पर सवार थे और निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गए थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे।
दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेरिया मार्ग पर गुरुवार रात बाइक सवार जीजा-साले एक निर्माणाधीन पुलिया से बाइक सहित नीचे गिर गए। इस हादसे में जीजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि साले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया










