Indore: व्यस्त जेलरोड मार्ग पर मेयर की मौजूदगी में हटे फुटपाथों से अतिक्रमण, पार्किंग के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

मेयर ने व्यापारियों से कहा कि जेल रोड़ की बात नहीं, शहर के सभी बाजारों मेें ट्रैैफिक सुधार का अभियान फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यदि बाजारों की पार्किंग व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो व्यापारियों को ही धंधे में नुकसान उठाना पड़ता है।

इंदौर के व्यस्त जेलरोड पर न अब वाहनों के चलने के लिए जगह बची है और न वाहनों की पार्किंग के लिए। लोग जेलरोड के आसपास की गलियों में भी वाहन पार्क करने लगे है। बुधवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव जेलरोड पहुंचे और व्यापारियों से क्षेत्र की बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

मेयर ने व्यापारियों से कहा कि जेल रोड़ की बात नहीं, शहर के सभी बाजारों मेें ट्रैैफिक सुधार का अभियान फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यदि बाजारों की पार्किंग व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो व्यापारियों को ही धंधे में नुकसान उठाना पड़ता है। सिर्फ चौड़ी सड़कें बनाने से ट्रैफिक समस्या हल नहीं हो सकती है। दुकानदारों को भी फुटपाथों पर कब्जे की मानसिकता छोड़ना होगी।

उन्होंने आधा किलोमीटर मार्ग का निरीक्षण किया और कई दुकानदारों को फुटपाथों पर किए कब्जे के बारे में बताया गया। कुछ व्यापारियों ने हथौडे लेकर फुटपाथों पर किया अतिक्रमण मेयर की मौजूदगी में ही तोड़ना शुरू दिया। मार्ग से अन्य कब्जे भी जल्दी हटाए जाएंगे। दौरे में मेयर के साथ क्षेत्रीय पार्षद सुरेश टाकलकर, जेल रोड व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

बाजारों में चलेगी मुहिम

नगर निगम शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए फिर से मुहिम चलाएगा। शहर के प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा,ताकि वाहनों को चलने में परेशानी न हो। राजवाड़ा के ज्यादातर क्षेत्रों के फुटपाथों पर व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है और फिर ग्राहक फुटपाथों के बजाए सड़कों पर वाहन पार्क करते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें