Bihar News : चचेरी भाभी के प्रेम में युवक की गई जान, अवैध संबंधों में बन रहा था दीवार

Bihar : युवक 2 दिन से लापता था। शनिवार को उसके पिता ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। अब उसकी लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि मुखिया ने उनके बेटे की हत्या करवाई है और पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरा खराब कर दिया है।

बांका में पुलिस ने एक युवक के शव को मंदार पहाड़ी के झाड़ी से बरामद किया। शव की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के महेशा डीह निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई है

परिजनों का कहना है कि सुनील कुमार शुक्रवार से ही लापता था। शनिवार को उसके पिता घनश्याम मंडल ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि पहचान छुपाने के लिए पत्थर से मार चेहरा खराब करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद, शव को गायब कर दिया गया था।

अवैध संबंध में हुआ मर्डर

इस संबंध में एसडीपीओ विपिन बिहारी का कहना है कि एक पंचायत प्रतिनिधि का गांव की एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया था। महिला का संबंध किराना दुकानदार से भी था। महिला युवक की चचेरी भाभी लगती थी। युवक पर आरोप है कि वह पंचायत प्रतिनिधि और उस महिला का अश्लील वीडियो, ऑडियो बनाकर उनके संबंधों के बारे में उजागर करने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसी कारण दुकानदार को महिला ने पहले बुलाया इसके बाद मंदार पहाड़ी की तरफ ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें