हापुड़ में सो रही पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या, पूरी रात शव के पास बैठा रहा पति

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति ने सो रही पत्नी की फावड़े से मार कर हत्या कर दी. इसके बाद पूरी रात शव के पास बैठा रहा. सुबह जब परिवार वालों ने देखा तो पीने का आदी था और हर दिन पत्नी से झगड़ा करता था.  .

UP News: हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहांघटना के वक्त आरोपी पति शराब के नशे में था और हत्या के बाद पूरी रात अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा. सुबह जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई, तो कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव अनवरपुर निवासी महेश की शादी 12 वर्ष पहले शीतल उम्र 32 वर्ष के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि महेश नशे का आदी था और शादी के बाद से ही शीतल से आये दिन मारपीट करता रहता था. शीतल मेहनत-मजदूरी कर अपना व महेश की मां का भरण-पोषण कर रही थी. शनिवार की देर रात महेश ने शराब के नशे में शीतल पर सोते समय फावड़े से वार कर दिया. इससे शीतल की मौके पर ही मौत हो गई.

शराब पीने का आदी है आरोपी पति

गांव अनवरपुर में रहने वाले नरेन्द्र सिंह तौमर ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि महेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. सूचना पर वह मौके पर पहुंचे,तो देखा कि शीतल का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और महेश पास में ही बैठा हुआ था. घटना की जानकारी कोतवाली पिलखुवा पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक शीतल के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि आरोपी पति महेश को अपनी हिरासत में ले लिया है.

मेहनत मजदूरी कर परिवार पालती थी पत्नी

स्थानीय ग्रामीण नरेन्द्र सिंह तौमर ने बताया कि महेश दिन भर की मेहनत मजदूरी कर की गई कमाई को शराब आदि के नशे में उड़ा देता था,. जबकि उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर अपना व उसकी मां का पेट पालती थी. महेश आए दिन शीतल के चरित्र पर आरोप लगाता था और देर रात उसने शीतल की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें