जयराम रमेश ने कहा, ‘भाजपा ऐसे दिखावा कर रही है कि साल 2019 के बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर की हर समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। राज्य में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पुंछ, राजौरी में आतंकी हमले हुए और लोग मर रहे हैं।’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि वहां सबकुछ ठीक है, लेकिन ये दावा हकीकत से बहुत दूर है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए’
जयराम रमेश ने कहा ‘जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाना चाहिए..देश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया गया और न ही किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। यह पहली बार हुआ है। भाजपा ऐसे दिखावा कर रही है कि साल 2019 के बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर की हर समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। राज्य में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पुंछ, राजौरी में आतंकी हमले हुए और लोग मर रहे हैं। बीते डेढ़ साल में 40-45 लोगों की मौत हुई है, जिनमें आम नागरिक भी शामिल हैं। इसलिए भाजपा तो दावा कर रही है कि जम्मू कश्मीर में सब ठीक है, वो हकीकत से बहुत दूर
जयराम रमेश ने कहा, ‘भाजपा ऐसे दिखावा कर रही है कि साल 2019 के बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर की हर समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। राज्य में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पुंछ, राजौरी में आतंकी हमले हुए और लोग मर रहे हैं।’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि वहां सबकुछ ठीक है, लेकिन ये दावा हकीकत से बहुत दूर है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
भाजपा का आरोप- अनुच्छेद 370 फिर से लागू करना चाहती है कांग्रेस
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने साल 2019 में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाते हुए अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया था। बीते महीने राजस्थान में एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा था कि ‘यहां के लोगों को अनुच्छेद 370 से क्या वास्ता है?’ इस पर भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस अनुच्छेद 370 को वापस लाकर जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल करना चाहती है। पीएम मोदी भी अपनी कई जनसभाओं में कांग्रेस पर ऐसे आरोप लगा चुके हैं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। भाजपा के लगातार हमलों के बाद शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी गठबंधन के नेताओं को सफाई देनी पड़ी और कहा कि हमने कभी किसी पर बुलडोजर नहीं चलाया और हम ऐसा कभी नहीं करेंगे।










