उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में झूठी आन की खातिर एक और बेटी मौत की भेंट चढ़ गई। यहां एक पिता ने अपने ही हाथों छुरी से गला रेतकर अपनी बेटी का गला रेत दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी पिता ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनुमा (18) का शव फर्श पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। सहनुमा की बेरहमी से हत्या की गई थी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
छानबीन में सामने आया कि पिता बेटी की हत्या को अंजाम देकर पहले तो मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बार घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
लोगों के बीच खड़े आरोपी शाहिद ने कहा कि किसी का कोई कसूर नहीं है, मैने हत्या की है। बेटी को बार-बार इज्जत की दुहाई दे रहा था। मैं दाढ़ी रखता हूं, जरा तो ख्याल करती। तीन दिन से बेटी लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी।
आरोपी शाहिद पल्लेदारी का काम करता है। गुरुवार को बेटी की हत्या के बाद वह मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बार ही वापस लौट गया। लोगों के बीच खड़े शाहिद ने कहा कि इस्सेपुर गांव के फकीर के लड़के से बेटी बात करती थी। परिवार ने मना किया। उसे दुहाई दी कि समाज क्या कहेगा, लेकिन वह नहीं मानी। पिछले तीन दिन से वह बात नहीं सुन रही थी। इसी वजह से हत्या कर दी।
प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि मृतका की मां ने बताया है कि प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस तथ्य जुटा रही है, इसी के आधार पर कार्रवाई करेंगे।










