नोएडा के सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर विधायक अमानतुल्ला के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट की. इतना ही नहीं, अपने विधायक पिता को भी फोन करके मौके पर बुला लिया. आरोप है कि दो गाड़ियों में भरकर आए समर्थकों के साथ विधायक अमानतुल्लाह ने वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी
नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोप है कि पिता-पुत्र ने पेट्रोल पंप गुंडागर्दी की थी. अमानतुल्ला के बेटे ने पेट्रोल पंप पर मारपीट की और इसके बाद विधायक अमानतुल्लाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने धमकी दी
दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पंप में दबंगई दिखाते हुए वहां मारपीट की. घटना सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप की है. वहां कार में पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर अमानतुल्लाह खान के बेटे की पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बहस हो गई. इसके बाद उसने मारपीट और गुंडागर्दी की.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विधायक के बेटे की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. इसमें देखा जा सकता है कि लड़ाई-झगड़े के दौरान एक शख्स कार की डिग्गी खोलकर कुछ निकालता है और कर्मचारियों की तरफ मारने के लिए दौड़ता है. इसके बाद विधायक के बेटे ने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी मौके पर बुला लिया. आरोप है कि दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचने के बाद विधायक ने अपने बेटे को समझाने की बजाय पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को ही धमकाना शुरू कर दिया. धमकाना शुरू कर दिया.
पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि विधायक अमानुल्ला के बेटे ने मारपीट की, जबकि विधायक ने बाद में आकर धमकाया. वारदात के बाद मौके पर अमानतुल्ला पहुंचे ये भी सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. थाना फेस 1 पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है










