कानपुर के दरिदों ने पैसे लेने के लिए बनाए थे 31 वीडियो, 4 को वायरल कर घर वालों से मांगे ढाई

कानपुर में पैसों की वसूली के लिए नाबालिग छात्र से क्रूरता के मामले में अब उसके परिजनों ने पुलिस और सीएम योगी से न्याय की मांग की है. पीड़ित ने बताया आरोपियों ने उसकी पिटाई और दरिंदगी के कुल 31 वीडियो बनाए हैं जिसमें उन्होंने चार को वायरल कर दिया. अब उसके परिजनों ने कहा है कि आरोपियों का विकास दूबे की तरह एनकाउंटर होना चाहिए.

यूपी के कानपुर में पैसों की वसूली को लेकर नाबालिग छात्र पर क्रूरता करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 5 की कानपुर आए छात्र के साथ हैवानियत के बाद पीड़ित के परिजनों ने न्याय की मांग की है.

आरोपियों ने बनाए 31 वीडियो, चार किए वायरल

कानपुर के काकादेव थाने में पीड़ित ने बताया कि 6 दिनों तक ना सिर्फ आरोपियों ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और जलाया बल्कि उसके 31 वीडियो भी बनाए. पीड़ित ने कहा कि प्राइवेट पार्ट में ईंट लटकाकर आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया और उसमें से चार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पीड़ित के मुताबिक आरोपी लड़कों ने ऐसे कुल 31 वीडिया बनाए थे. पीड़ित छात्र ने बताया किया की ऑनलाइन गेम खेलने के लिए आरोपियों ने उसे बीस हजार रुपये दिए थे. गेम में पैसा हार जाने के बाद आरोपी उससे ढाई लाख रुपए मांग रहे थे और पैसे नहीं देने पर उसे उठाकर एक कमरे में ले गए.

कुकर्म के बाद जलाने की कोशिश: पीड़ित

पीड़ित ने कहा कि इन्होंने मेरे साथ कुकर्म किया और फिर बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद जलाने की भी कोशिश की गई जिससे उसके बाल जल गए. पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके घरवालों को फोन करके ढाई लाख रुपए मांगे थे जिस पर परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दे दी. इटावा पुलिस ने जब आरोपी लड़कों पर दबाव बनाया तो इन लोगों ने उसे छोड़ दिया. छात्र इस सदमे से निकल नहीं पा रहा है. छात्र के साथ उसके पिता और उसकी भाभी भी कानपुर आए थे. सभी परिजन अपने बच्चे के साथ हुई इस दरिंदगी को देखकर भयभीत हैं

परिजनों ने की एनकाउंटर की मांग

छात्र ने सबसे पहले अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी भाभी को बताया था. भाभी का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया है, फिर उन्होंने लाखों रुपये मांगना शुरू कर दिया और हमारे बच्चे को बेरहमी से मारा.

परिवार ने मांग की है कि उनके बच्चे पर क्रूरता करने वाले इन आरोपियों को जेल न भेजा जाए बल्कि विकास दुबे जैसा उनका भी एनकाउंटर कर दिया जाए. परिजनों ने सीएम योगी और यूपी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें