रथ पर सवार मुख्यमंत्री ने लहराया गदा तो कांग्रेस छोड़ BJP में आए विधायक के सिर में लगा, फिर CM ने यूं पहनाया अपना साफा

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पकड़ते ही गदा घुमाया तो पास खड़े रामनिवास रावत के सिर से जा टकराया. पलक झपकते ही मुख्यमंत्री को समझ आ गया तो उन्होंने तुरंत किसी दूसरे को दा पकड़ दिया और रामनिवास रावत के सिर में लगी चोट को अपने हाथों से सहला दिया. यही नहीं, अपने सिर का साफा उतारकर रावत को पहना दिया.

मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी के चुनाव प्रचार के दौरान उस समय सब सिहर उठे जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के गदा से पास खड़े विधायक रामनिवास रावत चोटिल होते-होते बच गए.

दरअसल, दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राजगढ़ में बीजेपी ने अपने प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में एक रोड शो का अयोजन किया था. इस दौरान चुनावी रथ पर सवार अखाड़ा और पहलवान प्रेमी मुख्यमंत्री मोहन यादव को किसी ने एक गदा भेंट कर दिया.

मुख्यमंत्री यादव ने पकड़ते ही गदा घुमाया तो पास खड़े रामनिवास रावत के सिर से जा टकराया. पलक झपकते ही मुख्यमंत्री को समझ आ गया तो उन्होंने तुरंत किसी दूसरे को गदा पकड़ दिया

मुख्यमंत्री यादव ने पकड़ते ही गदा घुमाया तो पास खड़े रामनिवास रावत के सिर से जा टकराया. पलक झपकते ही मुख्यमंत्री को समझ आ गया तो उन्होंने तुरंत किसी दूसरे को गदा पकड़ दिया और रामनिवास रावत के सिर में लगी चोट को अपने हाथों से सहला दिया. यही नहीं, अपने सिर का साफा उतारकर रावत को पहना दिया. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

चंबल की राजनीति में अपना एक अलग मुकाम रखने वाले एमपी कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से विधायक रामनिवास रावत हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं. विजयपुर सीट से 6 बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सामने लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. रामनिवास रावत ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें