Jharkhand Cash Scandal : ED ने अब तक किया 35 करोड़ बरामद…मंत्री के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम गिरफ्तार

नई दिल्ली, 07 मई। Jharkhand Cash Scandal : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में बड़ी मात्रा में कैश बरामद करने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को ED ने जब राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके घरेलू नौकर जहांगीर आलम के घर पर छापा मारा तो यहां नोटों का भंडार मिला। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद नोट गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों को नोट गिनने वाली मशीनों के साथ बुलाया गया।

इसके बाद मंत्री के अन्य करीबियों के यहां भी छापेमारी की गई और वहां से भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ। इस छापेमारी में ईडी अब तक करीब 35 करोड़ कैश बरामद कर चुकी है।

 

और पढ़ें