MP News: बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा की बुरी तरह थाना प्रभारी पर भड़कते नजर आ रहे हैं. सार्वजनिक तौर पर आमसभा में हजारों की संख्या बैठी जनता के सामने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़कते हुए ट्रांसफर करने की धमकी दे डाली.
MP News: विदिशा लोकसभा सीट की भोजपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को बुरी तरह धमकाया. इस दौरान मंच पर भाषण दे रहे पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलिस अधिकारी पर अपनी नाराजगी दिखाई.
एक वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा की बुरी तरह थाना प्रभारी पर भड़कते नजर आ रहे हैं. सार्वजनिक तौर पर आमसभा में हजारों की संख्या बैठी जनता के सामने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़कते हुए ट्रांसफर करने की धमकी दे डाली
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने नियमों को हवाला देकर रात 10 बजे प्रचार बंद करने को लेकर साउंड बंद करने को कहा था. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जाहिर की थी. परन्तु विधायक सुरेंद्र पटवा अपना आपा खो बैठे. मंच ही अंगुली दिखाते हुए थाना प्रभारी से कहने लगे, ”ऐसी जगह फिकवाऊंगा…
गरमा गर्मी का माहौल देख मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बात संभाली और बीजेपी विधायक को नीचे उतरने से रोका. हालांकि, दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान का भाषण चालू रहा. उन्होंने भी गुस्साए पटवा को शांत कराने की कोशिश की.










