मेरी बच्ची के साथ गलत करने वालों को छाेड़ूंगी नहीं…रेप पीड़िता की मां बोलीं-FIR में आरोपी का नाम नहीं:.

भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में 8 साल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ ज्यादती के मामले में बच्ची की मां ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि एसआई प्रकाश राजपूत ने उनसे कहा था कि मोदी ने गलती मान ली है। ड्रग के नशे में गलती हुई है, मेडिकल छोड़ो मैं उससे बात करा देता हूं।

महिला का कहना है कि मैं आरोपी को फांसी की सजा दिलाना चाहती हूं…मेरी बच्ची के साथ गलत करने वालों को मैं छोड़ूंगी नहीं। साफ है कि स्कूल में मोदी सर एक ही हैं। मैने पुलिस को यह भी बताया था कि बच्ची ने मोदी सर का साफ नाम लिया है, लेकिन पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की है।

DCP ने की पीड़ित मासूम बच्ची से बात

डीसीपी श्रद्धा तिवारी के मुताबिक बुधवार की शाम को उन्होंने स्वयं बच्ची और उसकी मां से बातचीत की है। वह अपने आरोपों पर कायम हैं। दोपहर में बच्ची और उसकी मां के 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले की एसआईटी जांच कर रही है। आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसआईटी की एक टीम हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

निजी स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची से रेप

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ एक निजी बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला मंगलवार को सामने आया। बच्ची को दाल-चावल में कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आया तो एक व्यक्ति उसके साथ गलत काम कर रहा था, जबकि एक अन्य व्यक्ति पास में ही खड़ा था। घटना चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्ची 15 दिन पहले ही हॉस्टल में आई थी। मंगलवार रात पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR की है। हॉस्टल वार्डन समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

FIR कराने भटकती रही रेप पीड़ित बच्ची की मां:​​​​​​

मेरी बेटी महज 8 साल की है। उसके साथ दरिंदगी हुई है। पुलिस कर्मी ने मामले को दबाने के लिए सौदेबाजी की। मेरी शिकायत दर्ज करने में 24 घंटे से अधिक का समय लगा दिया गया। यह कहना है उस महिला का है। जिसकी मासूम बेटी के साथ भोपाल के मिसरोद क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में ज्यादती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें