VIP Security Company : वोटिंग के बीच रायपुर से एक बड़ी खबर…! पूर्व MLA देवती कर्मा के बंगले में चली गोली… मौत

रायपुर, 26 अप्रैल

VIP Security Companyलोकसभ चुनावमें वोटिंग के बीच रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। रायपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं वीआईपी सुरक्षा कंपनी के Apc घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि वीआईपी सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे। इस दौरान पिस्टल से एक्सीडेंटल फायरिंग हुई। जिससे गोली APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में लगी और मौत हो गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दंतेवाड़ा से पूर्व विधायक रही देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। घटना में आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लगे आरक्षक से दुर्घटनावश गोली चलने की जानकारी आयी है। जानकारी के मुताबिक हथियारो की सफ़ाई के दौरान हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक APC के हथेली को पार कर दाहिने सीने में गोली जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी। एक्सीडेंटल फायरिंग की आशंका फिलहाल बतायी जा रही है, मामले की जांच चल रही है।


				

और पढ़ें