कांग्रेस उम्मीदवार रहे निलेश कुम्भानी होंगे BJP में शामिल! निर्विरोध नतीजों के बाद सूरत में बड़ा खेल

सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत से निलेश भी चर्चा में आए थे. मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत से एक दिन पहले  ही निलेश का नामांकन रद्द कर दिया गया था. उनके प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ियों का हवाला देकर नामांकन रद्द किया गया था.

लोकसभा चुनाव में गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे निलेश कुम्भानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि वह इसी हफ्ते बीजेपी से जुड़ सकते हैं.

सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत से नीलेश भी चर्चा में आए थे. मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत से एक दिन पहले ही निलेश का नामांकन रद्द कर दिया गया था. उनके प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ियों का हवाला देकर नामांकन रद्द किया गया था.

 

और पढ़ें