UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट में मिले मार्क्स से खुश नहीं हैं? ये तरीके बढ़ा सकते हैं आपके अंक

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के अलावा आजतक की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आप अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो नीचे दिए तरीके से अपने अंक बढ़वा सकते हैं.

यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो रहा है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 10th, 12th Exam Result 2024) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा. यह परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. छात्रों की सहूलियत के लिए रिजल्‍ट aajtak.in पर भी होस्‍ट किए जा रहे हैं.

जिन छात्रों के परीक्षा में अंक कम आए हैं या वे अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर कॉपियों की रीचेकिंग में नंबर बढ़ते हैं तो नई मार्कशीट जारी की जाएगी. स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए बोर्ड द्वारा तय फीस जमा करनी होगी. छात्र स्क्रूटनी करने के लिए डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका  

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक upresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: इसके होम पेज पर आपको 10 वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा.
स्टेप 3: इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें.
स्टेप 4: इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

पर यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले आजतक की वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां ‘यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर  और सुरक्षा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

स्टेप 6: अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……