शहडोल लोकसभा सीट पर दिखा अभूतपूर्व उत्साह, पिंक बूथ पर गाजे-बाजे के साथ पहुंचीं महिला वोटर्स

Lok Sabha Election 2024: शहडोल लोकसभा सीट पर ढोल की थाप पर नाचते हुए महिलाएं मतदान केंद्र पहुंचीं. कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें भी देखी जा रही है. वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह है.

MP Lok Sabha Election 2024 Phase 1: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा दे रहा है. एक ऐसा ही नजारा दिखाई दिया. शहडोल लोकसभा सीट की मानपुर विधानसभा में जहां पिंक बूथ केंद्र मलियागुडा के मतदान केंद्र संख्या 271, 272, 273 पर महिला मतदाता गाजे-बाजे व उत्साह के साथ वोटिंग करने के लिए पहुंचीं.

इसका वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं ढोल की थाप पर नाचते हुए मतदान केंद्र पर पहुंची है.

जनजातीय वेशभूषा में वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता
वहीं, मंडला लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिंडौरी विधानसभा के हिनौता मतदान केंद्र क्रमांक 104 में एक युवा मतदाता देवकी रानी परस्ते जनजातीय वेशभूषा में वोट डालने पहुंची. इस दौरान देवकी रानी परस्ते ने उत्साह के साथ मतदान कर सभी से की वोट करने की अपील. रानी परस्ते ने पहली बार वोट डाला है.

व्हीलचेयर से पहुंचीं दिव्यांग मतदाता
वोटिंग को लेकर उत्साह मंडला संसदीय क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा में भी दिखाई दिया. गोटेगांव विधानसभा के मतदाता केंद्र 118 मुंगवानी में एक दिव्यांग मतदाता मधुबाला गिरदोनिया व्हीलचेयर से वोट डालने के लिए पहुंची.

थर्ड जेंडर नाजनीन मौसी भी पहुंचीं मतदान करने
वहीं मंडला लोकसभा के डिंडोरी में थर्ड जेंडर नाजनीन मौसी और प्रियंका भी वोट डालने के लिए पहुंचीं. डिंडोरी के उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र में दोनों ने मतदान किया.

मतदान करने की अपील
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की तरफ से एक वीडियो शेयर कर मध्य प्रदेश के सभी 6 संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल,जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लोगों से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसका निर्वहन जरूर करें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक, राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को दी गई है इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि…..

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक, राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को दी गई है इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि…..