सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम: कार हादसे में मौत की वजह बनता जा रहा ये फीचर! जानें कैसे करें बचाव Central Locking System and Accident: राजस्थान के सीकर में हुए सड़क हादसे में हुई मौतों के पीछे सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को भी एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि, यदि हादसे के वक्त समय रहते कार में सवार लोग बाहर निकल पाते तो बहुत मुमकिन है कि उनकी जान बचाई जा सकती थी. ऐसे में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को लेकर लोगों के जेहन में सवाल उठने लगे हैं.
मॉर्डन कारों में एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं ताकि हादसे के वक्त पैसेंजर की जान बचाई जा सके. समय के साथ जो फीचर्स कभी प्रीमियम हुआ करते थें वो अब एंट्री-लेवल कारों में भी दिया जा रहा है. उन्हीं में से एक फीचर है सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, जो आज तक बहुतायत सड़क हादसों में दरवाजों को लॉक कर मौत का कारण बनता जा रहा है. सेफ्टी के लिए दिए जाने वाले इस फीचर को लेकर लोगों के जेहन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. ताजा मामले की बात करें तो राजस्थान के सीकर में हुए सड़क हादसे में हुई मौतों के पीछे सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को भी एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है.
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में बीते कल एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इस एक्सीडेंट में एक परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए . दरअसल, रविवार की दोपहर ढाई बजे एक कार ने ट्रक में टक्कआग के लपटों से घिर गई और उसमें सवार सभी लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त कार के दरवाजे लॉक हो गए थें जिसके चलते कार सवार बाहर नहीं निकल सकें.

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हार्दिक बिंदल अपने परिवार के साथ जीण माता और बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थें. रास्ते में जब वो सीकर जिले में फतेहपुर कोतवाली इलाके की आशीर्वाद पुलिया के पास पहुंचे थे तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि, कार का अगल हिस्सा ट्रक में जा घुसा और गाड़ी में आग लग गई
इससे पहले कि कार में सवार लोग गाड़ी से बाहर आ पाते भयानक आग ने पूरी कार को अपने जद में ले लिया था. दूसरी ओर ट्रक पर पेपर रोल (Paper Roll) लदा हुआ था, जिसने इस आग में घी का काम किया और देखते ही देखते कार में सवार सभी 7 लोग जिंद जल गए.
क्या सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम बना बाधा:
बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त कार सवार बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थें, लेकिन कार के दरवाजे नहीं खले और वो बाहर नहीं निकल पाए. इसके अलावा मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी कार सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वो भी असफल रहें. महज कुछ मिनटों में ही आग ने पूरी कार को ख़ाक में बदल दिया. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक सातों लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे. बाद में क्रेन की मदद से कार को लोहे की चेन से बांधकर ट्रक के नीचे से खींचा गया. आप वीडियो में देख सकते हैं कि, कार चालक का हाथ बाहर दरवाजे की तरफ लटक रहा है.
ऐसे में सवाल ये है कि, क्या हादसे के वक्त यदि कार के दरवाजे खुल जाते तो कार में सवार लोगों की जान बचाई जा सकती थी? बिल्कुल यदि समय रहते कार सवार बाहर आ जाते तो बहुत मुमकिन है कि उनकी जान बच सकती थी. तो आखिर कार में दिया जाने वाला ये सेंट्रल लॉकिंग फीचर किस हद तक जीवन रक्षक साबित होता है और इसके क्या फायदे हैं.
क्या होता है सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम?
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, शुरुआत में केवल प्रीमियम कारों में ही दिया जाता था. लेकिन आज के समय में ये फीचर तकरीबन हर कारों में दिया जा रहा है. ये सिस्टम कार के सभी दरवाजों को एक साथ लॉक और अनलॉक करने की सुविधा देता है. इसे ड्राइवर साइड में दिए जाने वाले एक लॉक बटन के अलावा रिमोट से भी ऑपरेट किया जा सकता है. इस सिस्टम से लैस कार के सभी दरवाजों को अलग-अलग लॉक/अनलॉक करने की जरूरत नहीं होती है. मॉर्डन कारों में रिमोट (Remote Key) भी दिया जा रहा है, जो कि एक फिक्स दूरी से ही कार के सभी दरवाजों (डिग्गी भी) को लॉक और










