Maha Shivratri 2024: ‘अद्भुत भोले तेरी माया…’, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अपनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Maha Shivratri 2024: आज यानी 08 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. यह शिव की अराधना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस पावन पर्व पर शिव भक्त एक दुसरे को बधाई संदेश भेजकर महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हैं.

Maha Shivratri 2024: इस साल 8 मार्च, शुक्रवार के दिन महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है. इस पर्व को सबसे बड़े त्योहारों में गिना जाता है.महाशिवरात्रि का व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रखा जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं. जिसे आप आपनों को भेज सकते हैं.

भोले बाबा आएं आपके घर,
जीवन को खुशियों से दें भर.
न हो जीवन में कोई दुख,
घर-परिवार में बना रहे सुख.

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्मा हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं.

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

आज जमा लो भांग का रंग,
आपका जीवन बीते खुशियों के संग.
भोलेनाथ की कृपा बरसे आप पर,
जिंदगी में भर जाए नई उमंग.

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

सारा जगत है मेरे बाबा की शरण में,
शीश झुकाते हैं हम भगवान शिव के चरण में.
महाकाल बना लो हमें अपने चरणों की धूल
इस शिवरात्रि ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाए के फूल.

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
 
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की छाया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया.

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में है तेरी मेरी डोरी

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

और पढ़ें