जन विश्वास रैली के बाद अब भाजपा इस जगह करेगी महारैली, कुलपतियों पर केस के बाद भड़के राज्यपाल

हागठबंधन की महारैली में लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी के बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर केस करने बाद राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच तकरार बढ़ गई है। आइए जानते हैं बिहार में कहां क्या चल रहा है…

बाइक सवार दंपती की गाड़ी को टक्कर मार दिया
वैशाली में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया पाया नंबर एक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती की गाड़ी को टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, मौके से चालाक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई
पटना सिटी के राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा करीमाबाद को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। इससे स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने खूब माफिया और सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि गैर मजरूआ जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं और उनको बेच दिया जा रहा है। प्रशासन की मिली भगत से जमीन भी बेची जाती है। अब प्रशासन स्कूल ध्वस्त कराने पहुंची है। यह अन्याय है।

जन विश्वास रैली के बाद अब भाजपा इस जगह करेगी महारैली, कुलपतियों पर केस के बाद भड़के राज्यपाल
लगातार बारिश के बाद आज सुबह पटना समेत धूप निकल गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण पारा थोड़ा नीचे गिरा लेकिन महागठबंधन की महारैली से बिहार की सियायत गरमा गई है। लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी ने पटना के गांधी मैदान में मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब भाजपा ने भी महारैली का एलान किया है। भाजपा पटना के पालीगंज में नौ मार्च को महारैली करने जा रही है। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह इंडी गठबंधन के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वहीं पूर्णिया, दरभंगा और मधेपुरा स्थित विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक पर केस होने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भड़क गए हैं। उन्होंने केस होने के बाद ही मुख्य सचिव से फोन कर बात की और इसे गंभीर मामला बताया। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करें, जो गैर संवैधानिक तरीके से राजभवन के आदेश और अधिकारों की अवहेलना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें