गांधी जी के तीन बंदरों की तरह…’, संदेशखाली का जिक्र कर PM मोदी ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. पीएम का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच संदेशखाली पर तनातनी चल रही है. पीएम ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर जमकर हमला बोला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. पीएम का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच संदेशखाली पर तनातनी चल रही है. पीएम ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता संदेशखाली पर चुप हैं. इससे पूरा देश दुखी है. इंडिया गठबंधन के नेताओं पर उन्होंने ‘आंख-कान-नाक-मुंह गांधी जी के तीन बंदरों की तरह’ बंद करने का आरोप लगाया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में अत्याचार और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. पीएम ने कहा कि देश की इन उपलब्धियों के बीच बंगाल की स्थिति भी आज पूरा देश देख रहा है. मां, माटी, मानुष का ढोल पीटने वाली TMC ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है, वो देखकर पूरा देश दुखी है, आक्रोशित है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने और TMC के लोगों ने आरोपियों को बचाने के लिए जो भी किया जा सकता है वो किया. BJP के लोगों ने महिलाओं के लिए लाठियां खायी और मुसीबत झेली और आरोपियों को इस दबाव में गिरफ़्तार करना पड़ा. TMC का ये अपराधी नेता करीब करीब दो महीने तक फरार रहा. कोई तो होगा जो उनको बचाता रहा. पीएम ने वहां मौजूद लोगों से पूछा ‘क्या ऐसी TMC को आप माफ करेंगे?’

आपको शर्म आनी चाहिए’ सीएम ममता को बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “माताओं और बहनों के साथ जो हुआ क्या उसका बदला आप लेंगे या नहीं लेंगे? बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है. क्या कुछ लोगों का वोट ममता दीदी आपके लिए बंगाल की महिलाओं से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है? आपको शर्म आनी चाहिए.” पीएम ने कहा, “इंडी गठबंधन के नेता संदेशखाली पर आंख-नाक-कान-नाक-मुंह बंद करके रखे हुए थे, जैसे गांधी जी के तीन बंदर.”

‘टीएमसी ने किए घोटाले’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इंडी गठबंधन के लिए भ्रष्टाचारियों परिवारवादियों और तुष्टिकरण करने वालों का साथ देना, यही एक काम बचा है.TMC ने पश्चिम बंगाल में अत्याचार का एक नया मॉडल पैदा कर दिया है. TMC ने यहां प्राइमरी टीचर्स की भर्ती में घोटाला किया. म्यूनिसपैलटी भर्ती में घोटाला किया. गरीब को राशन देने में घोटाला किया है. यही सच्चाई कांग्रेस की ओर इंडी गठबंधन की है

‘ये मोदी को दुश्मन नंबर एक मानती हैं’

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की जमीन पर जबरन कब्जा करना हो बॉर्डर पर जानवरों की स्मगलिंग करनी हो. TMC ने भ्रष्टाचार चार के लिए कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा है. इसलिए TMC के मंत्रियों के घर से नोटों के ढेर निकल रहे हैं. यहां की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों को रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है. यहां की मुख्यमंत्री धरने पर बैठ जाती हैं और चाहती हैं कि केंद्र की परियोजनाओं में उनको खुली लूट करने का मौका मिले और मोदी ये करने नहीं दे रहा इसलिए मोदी को ये अपना दुश्मन नंबर वन मानती हैं.

‘लोगों को भटकाएंगे’, पीएम की यात्रा पर बोले कांग्रेस सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल यात्रा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा, “पीएम मोदी इलेक्टोरल टूरिज्म कर रहे हैं. अब चुनावी पर्यटक बनकर वो देश में घुमेंगे. चुनावी यात्रा पर हैं वो. वो बंगाल में लोगों के सामने झूठ के पुलिंदा पेश करेंगे. लोगों को भटकाएंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें