टीएमसी नेता शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार, अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

करीब 55 दिनों से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहजहां शेख को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने संदेशखाली हिंसा के आरोपी को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम पर हमले के बाद से फरार था। पुलिस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को बशीरहाट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शाहजहां शेख उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत की मांग की। लेकिन अदालत ने दस दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें