बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है.
By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | Updated at : 29 Feb 2024 10:43 AM (IST)
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है. दीपिका-रणवीर के घर ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं. दीपिका मां बनने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी.
दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है. उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर. साथ ही इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं. जो बहुत ही क्यूट लग रहे हैं.
दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक कोई भी खुशी से फूला नहीं समा रहा है. सभी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. विक्रांत मेसी ने लिखा- ओएमजी… बहुत बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को. कृति सेनन ने लिखा- ओएमजी, आप दोनों को बधाई. एक फैन ने लिखा- बहुत खुश हूं, अपना ध्यान रखिए.
प्रेग्नेंसी को लेकर लगाए जा रहे थे कयास
दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में गईं थीं. जहां पर उनका ट्रेडिशनल अवतार फैंस को देखने को मिला था. अवॉर्ड फंक्शन की कुछ वीडियो वायरल हुईं थीं जिसमें वो अपनी साड़ी से बेबी बंप को छुपाती नजर आईं थीं. वीडियो में फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस कर लिया था. उसके बाद जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं तब भी उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था.
2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. उनकी शादी में परिवारवाले ही शामिल हुए थे. इंडिया वापस आने के बाद रणवीर-दीपिका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया था. जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
ये भी पढ़ें: Anant-Radhika Net Worth: संपत्ति के मामले में अनंत अंबानी को कड़ी टक्कर देती हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट, जानिए- कपल की नेटवर्थ










