इंदौर में साढ़े 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले की धुनाई फिर पुलिस के हवाले किया

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एक साढ़े 6 साल की बच्ची के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लोगों ने मौके पर पकड़ कर बदमाश की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। जहां साढ़े 6 साल की बच्ची के साथ झोपड़ी में रहने वाले एक बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वही रहवासियों ने आरोपी को पकड़कर बदमाश की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले दे दिया है।

वही डीसीपी पंकज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहां से पकड़ है। फिलहाल बच्ची के मेडिकल के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें