हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दंगा भड़काने के बाद दिल्ली में छिपा बैठा था आरोपी

उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी निलेश भारने ने बताया कि हिंसा के मास्टमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हिंसा के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था.

उत्तराखंड के हल्दवानी जिले के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता
आईजी निलेश भारने ने बताया कि हिंसा के मास्टमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हिंसा के बाद से फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था.

वहीं आरोपी अब्दुल मलिक ने हल्द्वानी की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की हुई है, जिस पर 27 फरवरी को सुनवाई होनी है. हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा है. आरोपी के वकील ने बताया कि उनको पता चला है कि अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें