मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक स्कूल इन दिनों चर्चाओं में है। इसकी वजह है भूत। वैसे तो इसे अंधविश्वास कहिए या कुछ और लेकिन कुछ छात्राएं के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो रही है कि पालकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका मानना है कि स्कूल में भूत है। बच्चियां स्कूल में प्रवेश करते ही रोने लगती है और झूमने लगती है। ऐसे में कुछ पालक अपनी बच्चियों की झांड़ फूक भी करा रहे हैं। पालकों का मानना है कि झाड़ फूंक के बाद बच्चियां अजीब हरकतें करना बंद कर दी।

मामला शहडोल जिले के बुढ़ार विकासखंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय छोटकी टोला का है। जहां स्कूल आते ही छात्राएं अजीब हरकत कर रही हैं।











