IND vs Eng 4th Test Day 1 Live Score: आकाश दीप के बाद भारतीय स्प‍िनर्स ने काटा गदर, लंच से पहले इंग्लैंड की आधी टीम आउट

INDIA vs England 4th Test Day 1 Live Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में आज से 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला है है. इस टेस्ट में आकाश दीप का टेस्ट डेब्यू हुआ है. मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सीरीज में भारतीय टीम फ‍िलहाल 2-1 से बढ़त पर है. इस मैच से जुड़े अपडेट और लाइव स्कोर के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहे हैं.

IND vs ENG 4th Test day 1 live Update: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज (23 फरवरी) से रांची में खेला जा रहा है. मैच
का आज पहला द‍िन है.

इंग्लैंड की ओर क्रीज पर जो रूट क्रीज पर हुए हैं. इंग्लैंड का स्कोर लंच तक 112 रन हो चुका है. उसके अब तक 5 व‍िकेट ग‍िरे हैं. लंच से पहले बेन स्टोक्स आउट हुए. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो फ‍िलहाल बेहद खराब निर्णय कहा जा सकता है.

इंग्लैंड टीम का स्कोर बोर्ड 

इंग्लैंड की पारी की हाइलाइट्स, आकाश दीप ने उगली आग  

इंग्लैंड की ओर पहली पारी में जैक क्राउली और बेन डकेट ने सधी शुरुआत की. बेन डकेट (11) रन बनाकर डेब्यूटेंट आकाश दीप की गेंद पर व‍िकेटकीपर ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे. उस समय इंग्लैंड का स्कोर 47 रन ही हुआ था. 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन डकेट आउट हुए. इसके ठीक दो गेंदों के बाद ओली पोप शून्य पर चलते बने. 

इसके बाद स्कोर बोर्ड में 10 रन और जुड़े थे, ज‍िसके बाद क्राउली (42) को भी आकाश दीप ने  क्लीन बोल्ड कर द‍िया. 

आकाश दीप का हुआ डेब्यू

राजकोट टेस्ट में खेलने उतरी भारतीय टीम में महज एक चेंज देखने को म‍िला.मुकाबले में आकाश दीप का टेस्ट डेब्यू हुआ है. वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें ख‍िलाड़ी बन गए हैं

आकाश दीप को टेस्ट कैप हेडकोच राहुल द्रव‍िड़ ने पहनाई. 27 साल के आकाश दीप मूलत: बिहार के डेहरी के रहने वाले हैं, लेक‍िन वो घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं.

इस मुकाबले के लिए स्क्वॉड में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं हैं. ऐसे में प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला. बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से रेस्ट द‍िया गया 

आकाश दीप का शानदार रहा है घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड 

आकाश दीप ने साल 2019 में ही घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास, ल‍िस्ट ए और टी20 में डेब्यू किया. वहीं वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं. अब तक आईपीएल के वो केवल 2 सीजन 2022 और 2023 खेले हैं. जहां उनके नाम कुल 7 मैचों में 6 विकेट हैं.

आकाश का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

30 फर्स्ट क्लास मैच-104 विकेट 
28 लिस्ट ए मैच-42    विकेट 
41 टी20 मैच- 48 विकेट

रांची में भारत अजेय

भारतीय टीम फ‍िलहाल सीरीज में 2-1 से बढ़त पर है. यह मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज 3-1 से जीतना चाहेगी भारतीय टीम का रिकॉर्ड जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अब तक शानदार रहा है. यहां टीम अब तक दो टेस्ट मैच खेली है, इसमें एक मैच भारत ने जीता है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है

इससे पूर्व भारत को सीरीज में हैदराबाद में पहले टेस्ट में करीबी हार मिली थी. लेकिन उसके बाद उसने विशाखापत्तनम और राजकोट में दो मैचों में इंग्लैंड को श‍िकस्त दी. 

2012 के बाद से घर पर सीरीज नहीं हारा है भारत

भारतीय टीम की निगाहें घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं सीरीज जीतने पर लगी हैं. साल 2012 में एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम से हारने के बाद भारतीय टीम अपनी धरती पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है. उसके बाद उसने जो 47 टेस्ट मैच के लिए उनमें से 38 में जीत दर्ज की है इस बीच उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा.

रांची टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11:

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप.

चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11:

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन शोएब बशीर.

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रनों से जीता)
2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम  (भारत 106 रनों से जीता)
3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रनों से जीता)
4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें