साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बात कही है। राम चरण की पत्नी ने बताया है कि वो दूसरी प्रेग्नेंसी से लिए तैयार हैं।
साउथ सुपरस्टार राम चरण हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने बीते साल जून महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। 20 जून 2023 में ये स्टार कपल एक प्यारी सी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के पैरेंट्स बने। अभी चिरंजीवी के घर में क्लिन कारा कोनिडेला की किलकारियां गूंज ही रही हैं कि इस बीच फिल्म स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने फैंस को गुडन्यूज दे दी है। हाल ही में सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने एक हेल्थ चैट के दौरान बात करते हुए खुलासा किया कि वो दूसरी बार मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उपासना कोनिडेला ने सुनाई फैंस को गुडन्यूज
आरआरआर स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने महिलाओं के स्वास्थय के लिए एक जागरूकता अभियान के लिए रखे गए इवेंट में इस बारे में बात की। उपासना कोनिडेला ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए और अपने लिए फैसले बिना किसी दबाव में लेने चाहिए। इस बातचीत के दौरान उपासना कोनिडेला ने बताया कि पहले बच्चे में लंबी देरी को लेकर उन्हें किसी बात का अफसोस नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो अब दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी तैयार हैं।
उपासना कोनिडेला ने कहा, ‘महिलाएं अपने लिए फैसले ले सकती हैं कि उन्हें जिंदगी में क्या चाहिए। जैसे मैंने एक फैसला लिया कि मैं थोड़ा देर से बच्चे करूंगी और मुझे अपने इस फैसले के लिए बिल्कुल अफसोस नहीं है। मैं दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए भी तैयार हूं। जब मेरी डॉक्टर मुझे कहेंगी।’ इसके बाद पत्रकार ने दोबारा दूसरे बच्चे को लेकर सवाल किया तो उपासना कोनिडेला ने कहा, ‘मेरी सेहत, मेरा फैसला।’ उपासना कोनिडेला का ये बयान सुनकर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में चर्चाएं होने लगी हैं। साथ ही उपासना कोनिडेला के इस बयान से राम चरण के फैंस फूले नहीं समां रहे
शादी के 11 साल बाद पैरेंट्स बने थे राम चरण-उपासना कोनिडेला
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने शादी के 11 साल बाद अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले इस स्टार कपल ने अपने-अपने करियर पर ध्यान देने के लिए देर से पैरेंट्स बनने का फैसला किया था। राम चरण की पत्नी ने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने शादी के कुछ ही महीनों बाद अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। राम चरण की पत्नी ने मां बनने का फैसला तब किया था जब उन्होंने खुद को उम्मीद मुताबिक सैटल पाया।










