गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक विदेशी पर्यटक की मौत, 5 को बचाया गया

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ, जिस कारण एक विदेशी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक और विदेशी नागरिक फिलहाल लापता है। पांच पर्यटकों को बचा लिया गया और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

बुधवार को एक और हिमस्खलन, श्रीनगर-लेह मार्ग पर सोनमर्ग के त्रिशंकु क्षेत्र में हुआ, जिससे सिंध धारा में पानी का प्रवाह तेज हो गया। बता दें कि कश्मीर में पिछले तीन दिनों से मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे घाटी के पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

डीडीएमए बारामूला ने X पर पोस्ट करते हुए बताया, ”आज लगभग 14:00 बजे, गुलमर्ग में हिमस्खलन दर्ज किया गया, जिसमें तीन विदेशी फंस गए। दुख की बात है कि उनमें से एक की मौत हो गई, एक घायल हो गया और एक अभी भी लापता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें