पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय के अधोसंरचना विकास हेतु 20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत
—-
पीएम उषा योजना का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली शुभारंभ
—-
शहडोल 20 फरवरी 2024- पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल में पीएम उषा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय नवलपुर प्रागंण में स्थित माता शबरी बहुउद्देशीय सभागार में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने किया। पीएम उषा योजना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार जरूर सीखना चाहिए, क्योंकि संस्कार सबसे ज्यादा जरूरी है। आज की युवा पीढी पढ़ाई करने के बाद अपने संस्कार को भूल जाते है। उन्होंने कहा कि माता पिता कड़ी मेहनत करके बच्चों को पढाते है हमें उनका सम्मान हमेशा करना चाहिए। मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी सर्विस सेक्टर, औद्योगिक, व्यापार या अन्य किसी भी क्षेत्र में जाए वे राष्ट्र से ओत प्रोत रहें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की गई जिसमें सभी चीजों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि केवल पढ़न पाठन के अलावा मन, बुद्वि, आत्मा और शरीर का भी सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय का चयन प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत किया गया है। इस योजना के तहत विश्वविद्यालय के अधोसंरचना व शैक्षणिक गतिविधियों के विकास के लिए 20 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हुआ हैं, इस राशि से विश्वविद्यालय में भवन के साथ ही आवश्यक उपकरण, साफ्ट कंपोनेट स्किल डेवलमेंट व व्यवसायिक पाठ्यक्रम में खर्च किये जाएगें। मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि संभाग के महाविद्यालयों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाएगें।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय का चयन प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत किया गया है यह गौरव की बात है। इस योजना के तहत प्राप्त राशि शिक्षा के सर्वाेगीण विकास में मदद करेगी तथा पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में जो भी कमिया होगी वे दूर होगी। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में संभाग के महाविद्यालयों को भी संबंद्ध कर दिया गया है।
आज पीएम उषा योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली रूप से किया। पीएम उषा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअली देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर एडीजीपी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, कुलपति पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय प्रो. रामशंकर, कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।










