MP Rape Case: गड़ा धन निकालने का लालच देकर तांत्रिक ने तीन महिलाओं से किया रेप

MP Rape Case: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक कथित तांत्रिक ने जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ रेप किया. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आलोट नगर के एक परिवार के सदस्य की तांत्रिक से मुलाकात हुई. इस तांत्रिक ने उसे जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच दिया. तांत्रिक के जाल में वह व्यक्ति फंस गया और तांत्रिक को अपने घर ले गया.

घर में किसी पुरुष के न रहने की शर्त रखी

इस तांत्रिक ने घर के लोगों के गले में ताबीज बांधने को दिया. जमीन से गड़ा धन निकालने के लिए ताबीज बांधने के बाद घर में किसी पुरुष के न रहने की शर्त रखी. पुलिस को दिए गए पीड़ित पक्ष के बयान के अनुसार, तांत्रिक ने परिवार के दो सदस्यों पिता और पुत्र के मेहंदीपुर जाने के बाद महिला और उसकी पुत्री और रिश्ते की बहन को बारी-बारी से पानी के साथ नशीली वस्तु दी, फिर उनके साथ दुष्कर्म किया. राजस्थान का निवासी तांत्रिक बलवीर सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें