शहडोल 16 फरवरी 2024- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कराए गए 55 करोड़ 24 लाख 01 हजार रुपये की लागत से निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सेतु अंतर्गत 306.66 लाख की लागत सेे कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत सेे कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल, 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी-सिवनी-सेमरवार मार्ग के हसियां नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम-जैतहरी-कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया।
नर्मदापुरम में संभागीय बैठक करेंगे CM यादव
अमरकंटक के दौरे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 3.30 बजे नर्मदापुरम जाएंगे, जहां सीएम स्वागत रैली में शामिल होंगे. इसके अलावा सीएम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम मोहन यादव कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे. ये बैठक शाम 4.15 बजे होगी, जिसमें सीएम के साथ नर्मदापुरम संभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री यादव शाम 6:15 बजे मां नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे.

भंडारा प्रसाद रसोई पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सेवाएं
शहडोल 16 फरवरी 2024/ पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा उद्गम मंदिर में नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए मां नर्मदा के पूजन अर्चन पश्चात मुख्यमंत्री श्री यादव कन्या पूजन एवं भोज व भंडारा के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही भंडारा प्रसाद रसोई में पहुंचकर सेवा प्रदान की गई
मां नर्मदा की विशेष पूजा-अर्चना में होंगे शामिल
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 16 फरवरी को पवित्र तीर्थ नगरी अमरकंटक पहुंचेंगे और नर्मदा महोत्सव में शिरकत करेंगे. इस दौरान सीएम मां नर्मदा की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सीवेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा सीएम विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे. इस दौरान मोहन यादव स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. वहीं सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर प्रसाशन ने पूरी तैयारियां कर ली है.
सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री सुबह 10.40 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां से सीएम हेलीकॉप्टर से अनूपपुर के लिए रवाना होंगे. वहीं 11.30 बजे सीएम मोहन यादव IGNTU पोड़की पहुंचेंगे. इसके बाद 11.55 बजे मां नर्मदा मंदिर पहुंचेंगे और महायज्ञ व महाआरती में शामिल होंगे. विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होने के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 12.25 बजे सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे.











