कभी Animal डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga पर खफा थे Salman Khan, अब बनेगी बात?

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए सलमान को अप्रोच किया है. सब सहीसकते हैं. वांगा का सलमान के साथ काम करना एक बहुत दिलचस्प होगा, क्योंकि कुछ साल पहले खबरें थीं कि सलमान उनसे खफा हैं.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अगर किसी से खफा हो जाएं, तो क्या होता है, इस बात की कहानियां इंडस्ट्री के लोग अक्सर सुनाते नजर आते हैं. एक बार सलमान से पंगा लेने के बाद दोबारा उन्हें राजी कर पाना बहुत टेढ़ी खीर है. लेकिन इस ट्रेंड को ‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बदलते नजर आ रहे हैं.
  हाल ही में रिपोर्ट्स आई थीं कि संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए सलमान को अप्रोच किया है. ये भी बताया गया कि ‘दबंग’ खान, सलमान को वांगा की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और उनके डिस्कशन भी पॉजिटिव हैं. सब सही तरीके से आगे बढ़ा तो वो जल्द ही वांगा की फिल्म साइन भी कर सकते हैं….
. संदीप रेड्डी वांगा का सलमान के साथ काम करना एक बहुत दिलचस्प डेवलपमेंट होगा, क्योंकि कुछ साल पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान उनसे खफा हैं. 

जब वांगा से नाराज हुए थे सलमान 
बता दें, रणबीर कपूर ने जब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ साइन की थी तो इसका टाइटल ये नहीं था. तब इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का टाइटल ‘डेविल’ रखा गया था. और बॉलीवुड में ‘डेविल’ एक ऐसा शब्द है जिसे सलमान खान के साथ जोड़कर देखा जाता है. वो इसलिए क्योंकि सलमान ने फिल्म ‘किक’ में देवी लाल का जो किरदार निभाया था, उसका एक नाम ‘डेविल ‘ था. जनता को आज भी फिल्म का डायलॉग याद है- ‘डेविल आप के पीछे, आप डेविल के पीछे … टू मच फन.’ ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि ‘किक 2’ में डेविल का किरदार और भी ज्यादा रॉ और इंटेंस होने वाला है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें