UP: देवरिया में रेप
यूपी के देवरिया में पुलिस ने गोविंद निषाद नाम के आरोपी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को पुलिस उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुचीं थी. आरोपी मौका देखकर वहां से फरार हो गया. इस मामले में एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि SOG और पुलिस की अन्य टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रेप का एक आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया. रेप का आरोपी कोर्ट परिसर से पुलिस चकमा देकर भाग गया.
गौरी बाजार थाने की पुलिस ने गोविंद निषाद नाम के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस लेकर










