नवरात्रि के अवसर पर लखनऊ के इस बाजार से करें शॉपिंग, यह हर तरीके के चप्पल और नागरे के लिए फेमस

ऋषभ चौरसिया/लखनऊ.राजधानी लखनऊ में कई छोटे बड़े बाजार है और हर बाजार का अपना एक अलग महत्व है. वहीं लखनऊ का नजीराबाद बाजार अपने विविधता में मिलने वाले कपड़ो और फुट वियर के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है. यह बाजार त्योहार के समय और शादी विवाह के समय खासा जगमग रहता है. यहां तरह तरह में मिलने वाले चप्पल और नागरा खरीदने लोग दूर दराज से आते.

नवरात्रि का समय अब करीब है और त्योहार में परफेक्ट दिखने के लिए लोग खरीदारी कर रहे है. चाहे लड़कियां गरबा खेलने के लिए ट्रेडिशनल ड्रेस खरीद रही हों या लड़के कुर्ता पजामा की खरीदारी कर रहे हों, इन ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ चप्पल और नागरा ही बेहतर लगते है.

हर तरह के चप्पल और नागरा

वही लखनऊ का नजीराबाद जो विभिन्न तरह के मिलने वाले चप्पल के लिए प्रसिद्ध है. यहां के एक दुकानदार लकी जिनकी तीसरी पीढ़ी चप्पल बेचने का कारोबार कर रही है, उनका कहना है कि इस बाजार में चप्पल का व्यापार काफी सालों से चला आ रहा है. क्योंकि यहां पर कुर्ता पजामा पहनने का ट्रेडीशन था और इसके ऊपर चप्पल ही पहना जाता था, जो आपको परफेक्ट लुक देते है. उन्होंने बताया कि यहां पर कोलापुरी चप्पल, मद्रासी चप्पल, बंटू चप्पल, नागरा के विभिन्न डिजाइन और क्वालिटी में मिल जाते है.

ग्राहकों को पहली पसंद

त्योहार और समारोहों में बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है. यहां चाहे लड़का आए या लड़की या कोई छोटा बच्चा, सबके लिए चप्पल नागरे मिल जाएंगे, वो भी विभिन्न डिजाइन में. यहां पर आने वाले एक ग्राहक का कहना है कि वे इस बाजार से काफी समय से खरीदारी कर रहे है. यहां कम रेट में अच्छा सामान मिल जाता है, चाहे वो जूता, चप्पल या नागरे हों. आप भी अगर यहां से खरीदारी करना चाहते है तो आना होगा नजीराबाद, अमीनाबाद. आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो कैब द्वारा आसानी से पहुंच सकते है.

Tags: Hindi news, Local18, Lucknow news, UP news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें