
(ओम बाबू मिश्रा) कानपुर. उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने बड़े और सालों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. फीलखाना थाना पुलिस ने होटल रॉयल गैलेक्सी पर छापा मारा. पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं और चार पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में ले लिया. पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पुलिस का कहना है कि उसे लंबे समय से यहां चल रहे अवैध काम की शिकायत मिल रही है. पुलिस ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया. पुलिस का कहना है कि इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए बाकायदा योजना बनाई गई. उसके बाद ही यहां छापा मारा गया. पुलिस के मुताबिक, होटल से पकड़े गए लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि फील खाना थाना क्षेत्र स्थित रॉयल गैलेक्सी में देह व्यापार होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी. सूचना के आधार पर यहां छापे मारी की गई. छापे मारी में तीन लड़कियां मिलीं, एक कस्टमर मिला. इन लड़कियों के साथ दो लोग मिले हैं. इन्हें हम एजेंट कह सकते हैं. यहां से हमें शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिला है. अभी तक जो जानकारी मिली है इस होटल मालिक का नाम अश्विनी गुप्ता है. उससे किराए पर लेकर समरजीत नाम का शख्स इस होटल को चला रहा था. हिरासत में ली गईं सारी लड़कियां स्थानीय और आसपास के जिलों की हैं. कोई भी लड़की बाहर की नहीं है.
.
Tags: Kanpur news, UP news
FIRST PUBLISHED : October 5, 2023, 15:26 IST










