दिल्ली पुलिस में तैनात दानिप्स एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मनस्वी मूलरूप से राजस्थान के हैं। खड़गपुर से इन्होंने आईआईटी करने के बाद सिविल सेवा में आए थे। मनस्वी 2022 बैच के काफी दिलेर दानिप्स अधिकारी है।
आखिर क्यों गिरी एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर गाज?
सोमवार को इन्होंने दिल्ली पुलिस प्रोटेस्ट का नेतृत्व किया था। जिससे सभी आईपीएस नाराज हो गए थे । माना जा रहा है कि निलंबित करने पर यह नौकरी से भी रिजाइन भी कर सकते हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय के अंदर आकर इन्होंने पुलिसकर्मियों को मोबलाइज किया था, अपने जोरदार संबोधन से पुलिसकर्मियों में जोश भर दिया था।










