दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झाँककर एक बार देखना चाहिए!!
अफ़सोस की बात है कि कुछ लोग अपनी पहचान बनाने के लिए दूसरों के बारे में घटिया बातें करते हैं। कुछ महिलाएँ, चाहे वे किसी की माँ, बहन या सास ही क्यों न हों, दूसरों के बारे में गलत बातें करने से पहले एक बार भी नहीं सोचतीं। वहीं कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अपने घर की खबर हो या न हो, लेकिन दूसरों की पत्नी, बहन और परिवार की पूरी खबर रखते हैं।
सबसे ज़्यादा अफ़सोस उन लोगों पर होता है, जो बिना सच्चाई जाने किसी के बारे में कुछ भी बोल देते हैं। और कुछ लोग गलत बोलने वाले को रोकने के बजाय उसी इंसान को समझाने लगते हैं, जिसके बारे में गलत बातें कही जा रही होती हैं।
एक बात याद रखना, किसी की खामोशी को उसकी कमज़ोरी मत समझना। हर इंसान की अपनी इज़्ज़त, अपना वजूद और अपनी ज़िंदगी होती है। दूसरों की ज़िंदगी में दखल देने से कोई बड़ा नहीं बन जाता। पहले अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अपनी ज़िंदगी अच्छी नहीं हैं तो सुधार करना चाहिए किसी की देखकर जलना नहीं चाहिए, 
अब वक्त आ गया है कि गलत को गलत कहा जाए। जब दूसरों के लिए गलत शब्द बोलते हो, तो एक बार सोचो कि अगर वही शब्द कल तुम्हारे लिए बोले जाएँ, तो तुम्हें कैसा लगेगा? पर घटिया लोगों को फर्क नहीं पड़ता , फ़र्क़ पड़ता है जब बात ख़ुद पर हो!! ख़ुद के परिवार पर हो!!
इज़्ज़त देना सीखो, क्योंकि इज़्ज़त उसी को मिलती है जो दूसरों की इज़्ज़त करना जानता है। 

जो जैसा व्यवहार करेगा, उसे वैसा ही जवाब भी मिलेगा। अब हर बार चुप रहना ज़रूरी नहीं है, क्योंकि खामोशी को कुछ लोग कमज़ोरी समझने लगते हैं।
इसलिए अपनी हद में रहना ज़रूरी है, दूसरों की इज़्ज़त करो और अपनी इज़्ज़त करवाना भी सीखो। सच के साथ खड़े रहो और बिना सच्चाई जाने किसी के चरित्र पर सवाल मत उठाओ!
नेहा सिंह राठौर के नाम ये खबर चलाई गई है तो थू है ऐसे चैनल पर

किसी महिला को बदनाम करने का इतना घिनौना खेल, शर्म बेच खाई है इन लोगों ने!!!










