भाजपा हाईकमान के नज़र में नरोत्तम से सर्वोत्तम आशुतोष…… दतिया उप चुनाव में भाजपा को ब्राह्मण में ही भरोसा

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। वे मप्र हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं। हालांकि, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव की तैयारी की थी, लेकिन उनका नाम लिस्ट में नहीं आया। अब तक दतिया उपचुनाव के लिए 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 लोगों ने जमा कर दिया है।

भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को नामांकन पत्र खरीद लिया था। उनकी शुक्रवार को फॉर्म दाखिल करने की चर्चा भी थी। इसी बीच केंद्रीय संगठन ने आशुतोष का नाम घोषित कर दिया। उधर, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भारती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। इससे पहले टिकट के मामले में भारती ने कहा था-अगर पार्टी चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, वे उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे।

उपचुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी मैदान संभाल लिया था। आमसभा के जरिए वे लोगों से जुड़ रहे हैं। अब तक वे दो सभा कर चुके थे। इनमें गलतियों पर माफी भी मांगी थी।

और पढ़ें