सबकी बारी आएगी बस थोड़ा वक्त लगता है। कल जो जोफरा आर्चर बड़े बड़े बयान देते फिर रहे थे वही अगर आज जमकर कूट दिए जाएं तो चौंकना मत क्योंकि ये वही लड़का है जिसने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को चौंकाया है।
वैभव सूर्यवंशी किसी की शिफारिश के कारण टीम इंडिया में चयन नही पाया है बल्कि उसने खुद के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है। जिस उम्र में लोग क्रिकेट का सी सीखने एकेडमी जाते हैं उस उम्र में तो वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा।
उसकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी टीम इंडिया खेल रही लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर वैभव सूर्यवंशी को लेकर ही प्लानिंग करते नजर आते हैं।
याद कीजिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में सूर्यकुमार यादव का वह छक्का जो उन्होंने जोफरा आर्चर की गेंद पर लगाया था। वैभव सूर्यवंशी ने भी अपना पहला छक्का जाेफरा आर्चर की ही गेंद पर लगाया और लगभग उसी अंदाज में जिस अंदाज में सूर्या ने लगाया था। फर्क सिर्फ इतना है कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
वो लोग जो वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल टैलेंट समझ रहे हैं जल्द ही वैभव सूर्यवंशी उनको बोलने लायक नही छोड़ेगा। ऐसे ही शुरूआत में सूर्यकुमार यादव के बारे में भी लोग बोलते थे कि ये दक्षिण अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की पिचों पर नही चलेगा। सूर्यकुमार यादव ने अपने 4 टी20 शतकों में से तीन तो इन देशों इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पिचों पर शतक लगाए और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अर्धशतक जड़े। इसी तरह वैभव सूर्यवंशी को हल्के में लेने वालों को बहुत जल्द मुंहतोड़ जवाब वैभव सूर्यवंशी द्वारा दिया जा सकता है।










