15 मार्च को अटल सामुदायिक भवन में आरोग्य अतुल्य सम्मान समारोह का आयोजन

सिंगरौली l बीबीसी लाईव, नवोदय मिशन ट्रस्ट संस्थान के बैनर तले ऊर्जाधानी सिंगरौली में 15 मार्च रविवार को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी बैढ़न में आरोग्य अतुल्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है l जिसमे समाज सेवी राजेन्द्र सिंह बघेल मुख्य अतिथि होंगे, समारोह की अध्यक्षता पंचायत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह करेंगी l

ये होंगे अति विशिष्ट अतिथि

संस्था के प्रमुख व सम्मान समरोह के आयोजक प्रभंजन सिंह द्वारा बताया गया कि सम्मान समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, केंद्रीय श्रम आयुक्त राजेन्द्र सिंह, एनसीएल के चेयरमैन बी. साईंराम, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन एसडी सिंह गरिमामयी उपस्थिति रहेंगीl
समारोह में प्रशासनिक अतिथि के रूप में कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान गौड़, सीएमएचओ डॉ पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ कल्पना रवि मौजूद रहेगीl साथ ही राजनैतिक अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश उपाध्याय कान्तदेव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगीl सम्मान समरोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलापंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह, जिलापंचायत उपाध्याय श्रीमती अर्चना सिंह,देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, श्री मती रानी अग्रवाल महापौर, श्री देवेश पाण्डेय अध्यक्ष मौजूद रहेंगेl

इनका होगा सम्मान
सम्मान समारोह के आयोजक प्रभंजन सिंह द्वारा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि भोपाल, शहडोल व रायपुर के बाद सिंगरौली जिले में 15 मार्च को अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आरोग्य अतुल्य सम्मान समरोह में जिले के सभी सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए 5 लाख का बीमा कवर दिया जायेगाl साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के 51सरपंचो, 51 उत्कृष्ट किसान, 51 समाजसेवी, 51शिक्षक, 51आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, 51आशा कार्यकर्त्ता, 51 पुलिस कर्मी, 51फारेस्ट गार्ड, 51 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेता, 51 विद्युत् विभाग के लाइनमैन, 51 एसआईआर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगाl साथ ही चिकित्सा विशेषग्यो द्वारा 10 हजार लोगों का मेडिकल जांच कर दवा वितरण किया जायेगाl आयोजक श्री सिंह ने इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों को पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की हैl

और पढ़ें