विंध्यनगर सर्वेश्वर मन्दिर में हिंदू सम्मेलन संपन्न…

सांस्कृतिक विरासत,सनातन एकता और सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, मानव जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व की दृष्टि से सर्वेश्वर् हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित समारोह में वक्ताओ ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और समरसता, सेवा एवं संस्कार जैसे विषयों पर प्रेरक और सारगर्भित विचार रखे!

भजन और गीतों से बच्चों और कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी! बाल स्वरूप भगवान और महापुरुषों की आकर्षक झांकी की सभी ने सराहना की! वक्ताओ मे सर्वेशर् मन्दिर के पुजारी मोहनलाल पांडेय,डॉ साधना शर्मा,अल्का गौर,मुद्रिका प्रसाद दुबे,रवीश कुमार,अनिल झा रहे! कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र धर द्विवेदी ने किया!

मुख्य अतिथि श्रीअनिल झा जी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में प्रयासरत सभी जनों के साथ साथ विशेष रूप NTPC प्रबंधन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक कृष्णकांत वशिष्ठ, रामजी अवस्थी, महेंद्र त्रिपाठी,रमाजियावन नामदेव,नागोराव माथनकर,राजीव शर्मा, गुप्टेश्वर् चौधरी, अखिलेश्वर् प्रसाद,डॉ राजेश्वर धर द्विवेदी, विजय तिवारी, शोभित केशरवानी, मनेंद्र पांडेय, प्रभाशंकर, विकास ठाकुर,मंजू सिंह,नीतू सिंह, रेखा श्रीवास्तव, निशा सुनील पाठक,शक्ति पाठक, प्रेमलता सिंह,रिचा शर्मा, उषा द्विवेदी, अनीता,मोनिका निगम सहित सैकड़ों सनातनीजन उपस्थित रहे!

सर्वे भवंतु सुखिन: कल्याण मंत्र पश्चात समाज में भेदभाव उन्मूलन हेतु समरसता भोज के साथ कार्यक्रम समापन हुआ, अंत में श्री विजय तिवारी जी ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों एवं कार्यकताओ का आभार प्रकट किया।

और पढ़ें