पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल भरवाने के लिए नियमित रूप से लोग जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी पेट्रोल पंप ग्राहकों के साथ आम लोगों को कई सुविधाएं फ्री में मिलती हैं. बल्कि यूं कहें कि पेट्रोल संचालक को कुछ सुविधाएं लोगों को देनी ही होती हैं. सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और नियमों में ऐसा ही है. जनसुविधाओं में कोई कमी या खामी पाए जाने पर कार्रवाई तक हो सकती है. फर्रुखाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने पेट्रोल पंप पर मिलने वाली फ्री सेवाओं के बारे में जानकारी दी है.
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 85 पेट्रोल पंप हैं. पेट्रोल और सीएनजी पंपों पर शौचालय पेयजल और वाहनों के टायरों में हवा भरने जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न करने के संबंध में चेतावनी भी जारी की गई है. यदि उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो जुर्माना लगेगा. उन्होंने बताया कि तीन बार अनियमितता या खामियां पाए जाने पर पेट्रोल पंप की आपूर्ति व बिक्री 45 दिन के लिए निलंबित कर दी जाएगी.
वाहनों के टायर में भरवाएं फ्री में हवा :जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आप गाड़ी के टायर में फ्री में हवा भरवा सकते हैं. इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होता है. पेट्रोल पंप पर आपको पीने का पानी मुफ्त मिलना चाहिए. यहां आरओ या वाटर कूलर की सुविधा मुहैया कराना जरूरी है. जिससे आप आसानी से पानी पी सकते हैं. पेट्रोल पंप पर बाथरूम की सुविधा भी मुफ्त होती है. आप इसे किसी भी वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर कोई मना करे तो शिफ्ट मैनेजर से इसकी शिकायत की जा सकती है.
इमरजेंसी में फ्री कालिंग सुविधा : सुरेंद्र यादव ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान आप पेट्रोल पंप से फ्री कॉल कर सकते हैं. इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता. यह सुविधा पंप मालिक की ओर से दी जाती है.पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स की भी सुविधा होती है. इसमें जरूरी दवाइयां और मरहम पट्टी रहती हैं, जो आप इमरजेंसी में उपयोग कर सकते हैं. हालांकि इसे इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि कोई सामान या दवा एक्सपायर न हुए हों.
पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी की भी सुविधा :पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के दौरान अगर वहां आग लग जाती है, तो वहां फायर सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध होती है. जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. इसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता. पेट्रोल पंप पर मालिक का नाम कंपनी का नाम और संपर्क नंबर भी मिलता है. यह जानकारी आपको किसी भी जरूरत के समय पंप से संपर्क करने में मदद करती है.
नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई, कितना जुर्माना : पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद आपको बिल दिया जाता है. अगर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो तो बिल के माध्यम से उसे ठीक किया जा सकता है.










