वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा की खारुन गंगा महादेव घाट में महाआरती आज शाम 5 बजे

आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 12 मई को सायं होगी भव्य खारून गंगा आरती

रायपुर। माँ खारून गंगा आरती महादेव घाट समिति द्वारा आयोजित खारून गंगा आरती का आयोजन पूर्णिमा के पावन अवसर पर, कल दिनांक 12 मई 2025, सोमवर को सायं 5 बजे से महादेव घाट, रायपुर में किया जाएगा।

यह भव्य धार्मिक आयोजन माँ खारून नदी के तट पर श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समर्पण का अद्भुत संगम होगा। पूर्णिमा की विशेष संध्या पर की जा रही यह आरती, जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति प्रदान करेगी। आयोजन में संत-महात्मा, विद्वान पंडित, गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।

समिति द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का पुण्य लाभ लें।

सम्पर्क:
माँ खारून गंगा आरती महादेव घाट समिति रायपुर

9669677772

और पढ़ें