सैफ अली खान अटैक केस में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, जांच में मिले अहम सबूत

मुंबई।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए अटैक केस में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम से बरामद चाकू का टुकड़ा, घटना स्थल से मिला हिस्सा और सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकला टुकड़ा, तीनों एक ही चाकू के हैं।

 

15 जनवरी को हुआ था हमला

सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में हमला हुआ था। हमले में सैफ को हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आईं थीं। इलाज के बाद 21 जनवरी को सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।

 

आरोपी ने दायर की थी याचिका

आरोपी शरीफुल ने 29 मार्च को कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। उसने दावा किया था कि उसने कोई अपराध नहीं किया और उसे फंसाने की साजिश की जा रही है।

 

फॉरेंसिक में बड़ा खुलासा

4 अप्रैल को मुंबई की एक कोर्ट में शरीफुल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि आरोपी से बरामद चाकू के टुकड़े और सैफ की रीढ़ से निकला टुकड़ा एक ही चाकू के हैं।

 

बांग्लादेश भाग सकता है आरोपी

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध रूप से भारत में रह रहा था। यदि उसे जमानत मिलती है, तो वह बांग्लादेश भाग सकता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें