विधानसभा उप चुनाव के पहले ही बुधनी के भाजपा और गौडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

 निकट भविष्य में बुधनी में उपचुनाव होना नियत है। बुधनी विधानसभा से लगातार चुनाव जीतकर शिवराज सिंह चौहान 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अपने गृह क्षेत्र की ही जनता के साथ उन्होंने धोखा किया है, उन्हें ठगने का काम और आज भाजपा की नीतियों से आक्रोषित होकर बुधनी के भाजपा पदाधिकारी और गौणवाना गणतंत्र पार्टी के 450 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में बुधनी के कांग्रेस प्रत्याषी रहे विक्रम मस्ताल (हनुमान) के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह ने बुधनी क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया, जनता 25 से भाजपा को ढोने का काम कर रही है। आगामी समय में बुधनी में उपचुनाव होना है, वहां की जनता परेषान है और इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है। विक्रम मस्ताल ने कहा कि बुधनी की जनता न्याय चाहती है और वह न्याय भाजपा नहीं कांग्रेस ही दिला सकती है, इसलिए आज सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुये हैं
इस अवसर पर बुधनी के नेता ब्रज धुर्वे, रूपराम परते सहित सैकड़ों युवा, वृद्व और महिलाओं, युवतियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, प्रवक्ता आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, जितेन्द्र पाल सिंह राजा,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें